फेसबुक पर पाकिस्तानी झंडे का स्टेटस लगाने पर मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने की है।

सोलन – हिम खबर 

दाड़लाघाट में एक व्यक्ति के खिलाफ फेसबुक आईडी पर पाकिस्तानी झंडे के साथ स्टेटस लगाने पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार बलदेव राज निवासी अर्की ने पुलिस को शिकायत दी है कि 2 मार्च को अंबुजा कंपनी में इनके साथ काम करने वाले व्यक्ति अजीज मोहम्मद ने अपने फोन पर अरमान खान की फेसबुक आईडी पर दिखाते हुए बतलाया कि शाहरुख खान जो अंबुजा चौक में सेलून की दुकान चलाता है।उसने अपने व अपने दोस्त के साथ पाकिस्तानी झंडा लगाकर स्टेटस लगा रखा है।

उसी रात को इसके भतीजे विक्रम ने भी इसे इसके बारे में बताया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...