शादी करने के बाद नकदी-गहने लेकर फरार दुल्हनों को अपने साथ ले गई कांगड़ा पुलिस

--Advertisement--

Image

महिलाओं पर आरोप है कि जिला कांगड़ा के भवारना पुलिस थाना क्षेत्र में दो भाइयों के साथ इन्होंने शादी की और बाद में गहने-नकदी लेकर भाग गईं।

हिम खबर – व्यूरो 

शादी करने के बाद नकदी और गहने लेकर दुल्हनों के फरार होने के मामले में कांगड़ा पुलिस राजधानी के उपनगर टुटू में दबिश देकर दो महिलाओं को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

इनकी पहचान शिल्पा (30) पत्नी जगदीश निवासी हमीरपुर और सीमा उर्फ रिजवाना (24) बिहार निवासी के तौर पर हुई है। दोनों महिलाएं टुटू क्षेत्र में किराये के मकान लेकर अलग-अलग रह रही थीं।

रविवार दोपहर जतोग चौकी पुलिस के सहयोग से कांगड़ा पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इन महिलाओं पर आरोप है कि जिला कांगड़ा के भवारना पुलिस थाना क्षेत्र में दो भाइयों के साथ इन्होंने शादी की और बाद में गहने-नकदी लेकर भाग गईं।

इससे पहले पुलिस इस मामले में शंभू मेहता को भी टुटू के ढांडा क्षेत्र से गिरफ्तार कर चुकी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

दरअसल, 18 नवंबर 2022 को भवारना थाने के परौर निवासी प्रकाश ने अपने बेटे कमल और अमन की शादी शिमला की दो लड़कियों से करवाई थी।

इसमें अमन की शादी सीमा और कमल की शादी अन्य लड़की के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता प्रकाश के मुताबिक शादी के एक हफ्ते बाद दोनों बहुएं नकदी सहित गहने लेकर भाग गईं।

इस दौरान उन्हें पता चला कि उनका पहले भी विवाह हो चुका था। उन्होंने 27 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।इसके तीन दिन बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी मुकदमे में आरोपी शंभू को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने करीब 30 हजार रुपये की नकदी भी कब्जे में ली थी। इससे पूछताछ के आधार पर कांगड़ा पुलिस के एएसआई अश्वनी कुमार, हेड कांस्टेबल विजेश, एलएचसी विनीत और महिला कांस्टेबल रमता रविवार को दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए साथ लेकर गए हैं।

यह है मामला

कांगड़ा पुलिस की अब तक की जांच के मुताबिक आरोपी शंभू मेहता ने प्रकाश को भरोसा दिलाया था कि वह उनके बेटों की शादी करवएगा। इस बीच दोनों बेटों की शादी हो गई। एक हफ्ते दोनों बहुएं नकदी और गहने लेकर घर से भाग गईं।

शिकायत पर पुलिस ने मामले में शंभू को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि इसने शिल्पा के माध्यम से दोनों युवकों की शादी करवाई थी। पुलिस अन्य लड़की की तलाश में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...