कृषि विभाग के सरकारी आवास का दरवाजा उखाड़कर ले गए चोर

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

मंगला में चोर कृषि विभाग के आवास का दरवाजा ही उखाड़कर ले गए। लोगों ने जब आवास का दरवाजा टूटा हुआ देखा तो कृषि प्रसार अधिकारी को इसकी सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मंगला के तहत आते हाड़ा गांव में कृषि विभाग के कृषि प्रसार अधिकारी का आवास है जहां पर वर्तमान में कोई नहीं रहता है। दो दिन पहले चोरों ने आवास में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही देवदार की लकड़ी का बना दरवाजा भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।

लोगों ने बताया कि दो दिन पहले कृषि विभाग के आवास में तोड़फोड़ की आवाजें सुनाई दे रही थीं। अगली सुबह लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो वे दंग रह गए। उन्होंने बिना समय गंवाए कृषि विभाग के प्रसार अधिकारी को मोबाइल से इसकी सूचना दी।

इसके तहत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अपने स्तर पर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि कृषि आवास काफी समय से बंद ही रहता है। मंगला के पास कृषि विभाग का नया आवास बना हुआ है।

कृषि प्रसार अधिकारी हेमराज ने बताया कि कृषि विभाग आवास का दरवाजा चोर उखाड़कर ले गए हैं। साथ ही आवास में जमकर तोड़फोड़ हुई है। पुलिस में इसके बारे में तहरीर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...