
कंफेक्शनरी दुकान की आड़ में व्यक्ति करता था सट्टा लगाने का काम, पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा
सिरमौर – नरेश कुमार राधे
पांवटा साहिब में विश्वकर्मा चौक के पास एक कंफेक्शनरी की दुकान की आड़ में एक व्यक्ति सट्टा लगाने का काम करते पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को व्यक्ति को दबोचने में सफलता उस समय हासिल हुई।
पुलिस टीम ने गश्त के दौरान यह सफलता पाई है। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सरेआम अपनी दुकान के बाहर खड़ा होकर सट्टा लगवा रहा है।
मामला करीब दोपहर के 3 बजे का है। जिस समय पुलिस टीम विश्वकर्मा चौक पर मौजूद थी।
तभी पुलिस को सूचना मिली बीकानेर मिष्ठान भंडार की दुकान के पास जिसकी पहचान संजय कुमार पुत्र जानकी दास अपनी कन्फेक्शनरीकी दुकान के बाहर खड़ा होकर सरेआम दडा सट्टा लगाने का काम कर रहा है।
जिसके बाद पुलिस के बीकानेर मिष्ठान भण्डार के पास पहुंची। जँहा पर एक कन्फेक्शनरी दुकान के बाहर एक व्यक्ति खड़ा मिला।
जिसका नाम व पता पूछा गया। जिसने पूछने पर अपना नाम व पता संजय कुमार पुत्र जानकी दास निवासी मकान न0 529, लेबर कलोनी, गिलरोड,
लुधियाणा पंजाब बताया, तथा यहां पर सब्जी मण्डी पाँवटासाहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 तथा उम्र 52 साल बताई।
तलाशी ली जाने पर तलाशी संजय कुमार की पहनी हुए नीले रंग की पैंट की दाहिने जेब से एक सफेद पर्ची तथा एक बॉल पेन व कंरसी नोट कुल 15410 /-रुपये बरामद किए गए।
पुष्टि करते हुए डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 13A-3-67 Gambling act के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
