राजपूत सभा ने खोला RS बाली के खिलाफ मोर्चा, पुलिस पर लगाए कार्रवाई न करने के आरोप

--Advertisement--

Image

हिम खबर – धर्मशाला 5 मार्च, व्यूरो 

धर्मशाला हिमाचल राजूपत कल्याण सभा के पदाधिकारियों ने शनिवार को धर्मशाला में पर्यटन विभाग के उपाध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

सभा के अध्यक्ष के एस चंबियाल ने कहा कि कुछ दिन पहले राजपूत समुदाय के नामवर और कद्दावर नेता रजिंद्र सिंह के बेटे सौरव ठाकुर के साथ रघुबीर सिंह बाली की बात हुई थी और मामूली सी बात पर बाद में सौरव ठाकुर को धमकियों से भरे फोन आ गए।

इसके कुछ दिन बाद पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी गई। जबकि सौरव की तरफ से एफआईआर के लिए शिकायत दी गई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

सभा के नेताओं ने एक सुर में कहा कि अभी तक के जिस तरह के हालात हैं उनमें ये प्रतीत हो रहा है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में आकर दूसरे पक्ष की बात नहीं सुन रही है और एफआईआर दर्ज करने में देरी कर रही है।

सभा के अध्यक्ष चंबियाल ने कहा कि मामला न्याय से जुड़ा हुआ है। ऐसे में एक ही पक्ष की बात सुनना किसी भी तरीके से सहन नहीं किया जा सकता।

पुलिस शिकायत दर्ज करके पूरी तहकीकात करे और फिऱ जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कार्रवाई करे।

उन्होंने धमकी देने वालों के नंबर मीडिया के साथ शेयर करते हुए कहा कि जब धमकी देने के सबूत हैं तो क्या वजह है कि पुलिस दूसरे पीड़ित पक्ष को सुनने के लिए ही तैयार नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...