SFI के गुंडों के द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं पर जानलेवा हमला 

--Advertisement--

Image

शराब पी कर एसएफआई के हुड़दंगियों ने किया राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं पर हमला, एसएफआई के गुंडों ने छेड़छाड़ कर रोड़ों से की छात्राओं की पिटाई- अ.भा. वि. प.

शिमला – नितिश पठानियां 

आज राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में एक बार फिर छात्र गुटों में हिंसा हुई। कहने को तो यह कन्या महाविद्यालय है लेकिन आज यहां एसएफआई के गुंडों के द्वारा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं पर जानलेवा हमला किया गया।

वैसे तो शिमला का पुलिस प्रशासन सुदृढ़ कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा की बडे बडे दावे करता है, लेकिन इनकी पोल तो तब खुली जब दिन दिहाड़े हाथों में डंडे, रोड़, दराट लिए एसएफआई के बाहरी गुंडे नशे में धुत होकर कन्या महाविद्यालय में घुसकर छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं, गालिग्लोज करते हैं और उन पर जानलेवा हमला करते हैं।

यही नहीं एसएफआई के गुंडों द्वारा कुछ छात्राओं को दो तीन किलोमीटर तक रोड़ों और डंडों से मारते हुए पीछा किया गया।

इस सब से पूरे महाविद्यालय में तनाव का माहोल है और कुछ छात्राएं अभी भी आईजीएमसी में भर्ती हैं। हैरानी की बात है की वहां पढ़ रही एसएफआई की छात्रा कार्यकर्ता भी रोड और डंडों से महाविद्यालय की छात्राओं पर हमला करती रहीं।

घटनास्थल पर मौजूद अभाविप की प्रांत कार्यकारणी सदस्य पर्वी बस्टा ने बताया की आज दोपहर कॉलेज में कुछ छात्रा कार्यकर्त्ता कॉलेज गेट के पास मोमोज खा रहीं थी।

इसी बीच कुछ एसएफआई के आउटसाइडर्स छात्र कार्यकर्ता शराब के नशे में एसएफआई छात्रा कार्यकर्ताओं के साथ वहां पर आते हैं और वहां पर छात्राओं के साथ छेड़ छाड़, आंख मरना और अभद्र इशारे करना शुरू करते हैं।

फिर थोड़ी देर बाद छूने की कोशिश करने लगे। जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो उन्होंने दराट, रोड़ व डंडो से उन छात्राओं पर हमला कर दिया।

इस हमले में तकरीबन एक दर्जन छात्राओं को गंभीर चोट आई और कुछ घायल छात्राएं आईजीएमसी में उपचाराधीन हैं।

इस सब में एसएफआई के अनिल ठाकुर, सुशील, पवन, नीतीश राजटा, आशीष, रमन, प्रिया, भावना, मोनिका, प्रियंका, अंकिता, आइना, कमल डोगरा, वीना, अंजली, पीहू, विनस, किरण, प्रेरणा, साक्षी, दीक्षा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने छात्राओं पर जान लेवा हमला किया।

यह घटना शिमला में महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा करता है ,जब दिन के उजाले में भी छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। इस घटना के बाद महाविद्यालय की छात्राएं सहमी हुई हैं और तनाव में भी हैं।

पर्वी ने कहा कि एसएफआई को कन्या महाविद्यालय में बैन किया जाए और आउटसाइडर्स गुंडों पर भी कड़ी कानूनी कार्यवाही हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...