नाकाबंदी के दौरान व्यक्ति से पकड़ी 1 किलो 109 ग्राम चरस की खेप

--Advertisement--

Image

चंबा – अनिल समबयाल 

चंबा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में लगातार सफलता हासिल की जा रही है। इसी कड़ी में चंबा पुलिस की एक टीम ने शनिवार को नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति से 1 किलो 109 ग्राम चरस की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की हुई है।

पुलिस को यह सफलता उस समय मिली जब चंबा पुलिस की एक टीम ने कोटी पुल के समीप नाकाबंदी की हुई थी। उसी दौरान रूप सिंह 30 वर्षीय को चेकिंग के लिए रोका गया तो आरोपी पुलिस को देखकर संदिग्ध हरकतें करने लगा पुलिस ने व्यक्ति की उन हरकतों को देखते हुए उसकी तलाशी शुरू कर दी।

तलाशी के दौरान पाया गया कि आरोपी के पास उक्त चरस की खेप पाई गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान रूप सिंह 30 वर्षीय गांव गोकुल वीपीओ देवी कोठी तहसील चौराहा चंबा के रूप में हुई है ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना चंबा में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...