पूर्व भाजपा सरकार ने बिना बजट के खोल दिए सैकड़ों संस्थान -राजेंद्र शर्मा

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र शर्मा ने पूर्व भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सत्ता में वापसी के लिए पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश के अंदर बिना बजट के आनन-फानन में सैकड़ों संस्थान खोल दिए ।

शुक्रवार को डाडासीबा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए अनावश्यक खोले गए संस्थानों को डिनोटिफाई किया गया है । अब जहां सरकार को उचित लगेगा, वहीं संस्थान खोले जाएंगे ।

पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की आर्थिक स्थिति बदहाल हुई है । प्रदेश को भाजपा सरकार द्वारा कर्ज के बोझ तले दबाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्ज लेने के सिवाय कुछ नहीं किया ।

यही कारण है कि अब प्रदेश की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए सरकार को कम से कम 4 साल का वक्त लगेगा , फिर भी कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में शामिल गारंटियों को पूरा करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं ।

प्रदेश के कर्मचारियों को पहली ही कैबिनेट में ओपीएस का तोहफा दिया गया है । शीघ्र ही इस संदर्भ में अधिसूचना और गाइडलाइन भी जारी हो जाएगी । सरकार पूरे मामले का अध्ययन कर रही है ।

उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा को चारों सीटों पर पराजित करेगी । सरकार और संगठन में बेहतरीन तालमेल के चलते भाजपा खेमें में खलबली मची हुई है । भाजपा के पास अब शोर मचाने के अलावा कुछ नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शास्त्री शिक्षकों के 193 पदों पर जल्द शुरू हो सकती है बैचवाइज काऊंसलिंग

हिमाचल - डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही शास्त्री शिक्षकों...

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों में डिप्लोमा कोर्स के लिए मांगे आवेदन, जानें अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों...

सीबीएसई स्कूलों के लिए विभिन्न विषयों के 390 शिक्षक होंगे भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवा वर्ग के लिए...

आई टी आई शाहपुर में अंडर-20 फुटबॉल ट्रायल्स का आगाज़, युवाओं ने दिखाया दमखम

शाहपुर - नितिश पठानियां  जिला फुटबॉल एसोसिएशन, कांगड़ा के तत्वावधान...