नाले में मिला ट्रक चालक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

--Advertisement--

Image

चालक बरमाणा से ट्रक लोड करके बघेरी कंपनी में आया था।

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर 

नालागढ़ के बघेरी में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के समीप एक ट्रक (HP 11C-8123) ड्राइवर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक चालक की पहचान सुनील कुमार गांव मालकपुर रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार देर शाम जब ग्रामीण साथ लगते गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए जा रहे थे, तो उनकी नजर सड़क के साथ नाले में पड़े एक व्यक्ति के शव पर पड़ी।

जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना चेक पोस्ट पुलिस बघेरी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि चालक बरमाणा से ट्रक लोड करके बघेरी कंपनी में आया था।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रियांक गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।

वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...