हिमाचल में एक्साइज विभाग ने जब्त की 788 लीटर अवैध शराब

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा राज्य में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 788 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। यह जानकारी राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने दी।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों के दौरान विभिन्न जिलों में आबकारी अधिनियम का उल्लंघन करने के 15 मामलों पर कार्रवाई करते हुए 4,53,290 रुपये की 788 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि जिला सोलन में 75 लीटर, मंडी में 6 लीटर, कांगड़ा में 28 लीटर और शिमला में 504 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।

आबकारी टीम द्वारा चार अलग-अलग मामलों में जिला मंडी में 65 लीटर तथा राजस्व जिला नूरपुर में 110 लीटर, अवैध शराब (लाहन) नष्ट की गई है।

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त ने कहा कि भविष्य में भी अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए इस तरह का अभियान जारी रहेगा।

अधिकारियों को अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि पर कड़ी नज़र रखने तथा सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...