दो माह ही चल पाया उपतहसील कार्यालय साहो, 25 से 40 किमी का सफर करने को मजबूर लोग

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र चंबा के साहो क्षेत्र में महज दो माह तक ही ग्रामीणों को उप तहसील कार्यालय का लाभ मिल पाया। पूर्व भाजपा सरकार ने ग्रामीणों की मांग को देखते हुए इसे खोला था। इसका उद्घाटन सदर विधायक की ओर से किया गया।

यहां पर राजस्व अधिकारी के तौर पर ऑफिस कानूनगो, नायब तहसीलदार, चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी तैनात किए गए। महज दो माह बाद सत्ता परिवर्तन के साथ ही ग्रामीणों की सुविधा को दरकिनार करते हुए उपतहसील कार्यालय को बंद कर दिया गया। ऑफिस कानूनगो को उपायुक्त कार्यालय चंबा, नायब तहसीलदार का कांगड़ा जिले में तबादला कर दिया गया।

उपतहसील कार्यालय साहो के अधीन आने वाले छह पटवार वृत कीड़ी, रान, मांडू, साहो, सिल्लाघ्राट और जड़ेरा की 20 पंचायतों कीड़ी, सराहण, गुवाड़, अठलुई, रजिंडू, परौथा, पल्यूर, कुरैणा, सिल्लाघ्राट, जड़ेरा, पलुई, कैला, बाट, उटीप आदि के ग्रामीणों को इससे लाभ मिल रहा था।

कार्यालय बंद होने से अब ग्रामीण मजबूरन 25 से 40 किलोमीटर का सफर तय तक राजस्व संबंधी कार्य जैसे आय, जाति, हिमाचली, बेरोजगारी, वारसान, रजिस्ट्री, भूमि इंतकाल, मौका रिपोर्ट, जमाबंदी, ततीमा, निशानदेही, तकसीम, विभिन्न दुरुस्तियों के लिए जिला मुख्यालय चंबा पर निर्भर रहने को विवश हो गए हैं।

परशराम, रजिंडू निवासी के बोल

कांग्रेस सरकार ने द्वेष की भावना से काम कर ग्रामीणों की चिंताओं को बढ़ाने का काम किया है। पूर्व सरकार में ग्रामीणों की ज्वलंत समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से ही उपतहसील कार्यालय साहो में खोला गया। वर्तमान में ग्रामीण 35 से 40 किमी का सफर तय करने को विवश हैं।

करतार सिंह, बिन्नू निवासी के बोल

कांग्रेस सरकार विचार-विर्मश कर जनता के हित को ध्यान में रख कर खोले गए कार्यालयों को पुन: बहाल करने का काम करे। कांग्रेस को जनता ने ही चुन कर सत्तासीन किया है। उम्मीद है कि कांग्रेस सरकार ग्रामीणों की समस्या को समझेगी और कार्यालय फिर से बहाल करेगी।

शुभम महाजन, साहो निवासी के बोल

साहो में खुले उप तहसील कार्यालय के अधीन छह पटवार वृत्तों के ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्य निपटान की सहूलियत मिल रही थी। साथ ही उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी निजात मिल गई थी। उप तहसील कार्यालय साहो को बंद करना चिंता का विषय है।

सुरेंद्र ठाकुर, साहो (देहरा) निवासी के बोल

कांग्रेस जनहित में कार्य करने के लिए जानी जाती है। सरकार ने उपतहसील कार्यालय को बंद किया है। तो प्रदेश में कई जगहों पर बिना स्टाफ, कार्यालय के ही पूर्व भाजपा सरकार ने धड़ाधड़ कर कार्यालयों को खोल कर लोगों पर बोझ डालने का ही काम किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...