विज्ञान ने हमें इस दुनिया को बदलने की शक्ति दी है-डॉ प्रवीण शर्मा

--Advertisement--

Image

शाहपुर:

भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। नेशनल साइंस डे 2023 की थीम ‘वैश्विक भलाई के लिए वैश्विक विज्ञान’ रखी गई है।बता दें नेशनल साइंस डे इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 28 फरवरी 1928 को महान भारतीय वैज्ञानिक सर सीवी रमन ने ‘इफेक्ट’ की खोज की थी, जिसे ‘रमन इफेक्ट’ नाम से भी जाना जाता है।इसी कड़ी में द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में भी सांइस डे को मनाया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्रों ने भी भाग लिया सांइस डे के उपलक्ष्य पर छात्रों ने अपने विचार सांझा किए।साथ ही बीएड के प्रशिक्षुओं ने स्किट भी की। वहीं कार्यकम के बारे में प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा ने विज्ञान से संबंधित जानकारियो का आदान प्रदान किया। उन्होंने बताया कि विज्ञान का हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण योगदान है। विज्ञान वह साधन है जिसने हमें इस दुनिया को बदलने की शक्ति दी है और इसलिए हमें इसका बुद्धिमानी से करना चाहिए। आज का विज्ञान कल की तकनीक है । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाए दी। इस मौके पर प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया ,कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया,विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित...

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...

CRPF जवान दीप चंद का निधन, शहर में शोक की लहर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम...