नगाली ने जीता उत्कृष्ठ विद्यालय प्रबन्धन समिति पुरस्कार

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगाली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला चंबा में अपनी पहचान बना कर उत्कृष्ठ विद्यालय प्रबन्धन समिति में दूसरा पुरस्कार हासिल किया है। जिला स्तर के सम्मान समारोह में आज जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान सरु में यह सम्मान मिला।

यह पुरस्कार प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष गांधी राम, प्रधानाचार्य जगजीत आज़ाद और कार्यकारिणी के सदस्यों ने जिला परियोजना अधिकारी के हाथों प्राप्त किया। इसमें एक स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र मिला।

प्रधानाचार्य जगजीत आज़ाद ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी अध्यापकों, प्रबन्धन समिति की पूरी कार्यकारिणी, सभी पंचायत प्रतिनिधियों, सभी बच्चों और अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अध्यापकों की कर्मठ टीम, विद्यालय प्रबन्धन समिति, पंचायत प्रतिनिधियों, बच्चों, अभिभावकों और विशेष रूप से कोर समिति के सदस्यों फिरोज कुमार, सुधीर बलौरिया और अविनेश टंडन को दिया है जिन्होंने यह दस्तावेज तैयार किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...