आग की चपेट में आने से जिंदा जली 70 साल की बुजुर्ग

--Advertisement--

Image

शिमला, 28 फरवरी – नितिश पठानियां

रामपुर- सराहन क्षेत्र में पेश आई एक अग्निकांड की घटना में 70 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलने से मौत हो गई है। चूंकि घटना रात 2 बजे पेश आई लिहाजा गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि इस पर काबू नहीं पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार मामला ग्राम पंचायत शाहधार के रंगोरी गांव का है। यहां आधी रात को मकान धु-धु कर जलने लगा। आग लगने के दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग मकान में मौजूद थी, जिसकी जिंदा जलने से मौत हो गई।

ग्रामीणों द्वारा दमकल विभाग को सूचित किया गया, लेकिन सड़क सुविधा न होने के कारण दमकल विभाग की टीम नहीं पहुंच पाई। टीम के पहुंचने तक मकान पूरी तरह से जल कर राख हो चुका था। दमकल कर्मी सड़क से डेढ़ घंटे का पैदल सफर तय कर मौके तक पहुंचे।

आग लगने के कारणों की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। डीएसपी चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...