जिला चंबा के नैनीखड़ निवासी अंकित कुमार ने मुख्यमंत्री को क्यों लिखा पत्र, जाने पूरा मामला

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के नैनीखड़ निवासी अंकित कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर हिमाचल प्रदेश के B.Ed डिग्री धारक और अध्यापक पात्रता परीक्षा पास बेरोजगार बीएड टेट पास भावी अध्यापकों के पक्ष में एक सम्मानजनक बेरोजगारी भत्ते की मांग की थी।

उन्होंने पत्र में लिखा था कि मैं अंकित कुमार सुपुत्र शशि कुमार गांव व डाकघर नैनीखड़ जिला चंबा हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी हूं। मैंने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखा था। जिस पर मैंने हिमाचल प्रदेश के B.Ed डिग्री धारक और अध्यापक पात्रता परीक्षा पास बेरोजगार बीएड टेट पास भावी अध्यापकों के पक्ष में एक सम्मानजनक बेरोजगारी भत्ते की मांग की थी।

क्योंकि इन बेरोजगार बीएड टेट पास भावी अध्यापकों को निजी स्कूलों में मात्र तीन से चार हजार रुपए पर कार्य करना पड़ता है। इन को सम्मानजनक राशि एक उचित भत्ता प्रदान किया जाए। मैंने महोदय जी को बताया कि टीजीटी आर्ट्स, नॉन मेडिकल, मेडिकल जैसे तमाम सब्जेक्ट बैच वाइज भी काफी पीछे चले हुए हैं।

जब तक उनको स्थाई नौकरी नहीं मिलती है। तब तक बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाए। इस संबंध में कोई पॉलिसी बनाई जाए और कमीशन भी समय-समय पर जल्द निकाला जाए। बैच वाइज भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के युवक और युवतियों को अधेड़ आयु के बाद मौका मिल पाता है। कृपया इस कार्य में भी तेजी लाई जाए।

इस मामले को मैंने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था और मुख्यमंत्री महोदय ने पत्राचार से मुझे अवगत करवाया है कि समूचे हिमाचल प्रदेश बेरोजगार बीएड डिग्री धारक अध्यापक पात्रता परीक्षा पास भावी अध्यापकों के संबंध में बेरोजगारी भत्ते के मामले को ध्यान में रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री महोदय ने शिक्षा विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय में इस उचित मुद्दे को ध्यान में रखने को कहा है। मैं मुख्यमंत्री महोदय का धन्यवाद करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे जल्द इस मामले को अमलीजामा पहनाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...