बद्दी: काठा नाले के समीप गली-सड़ी हालत में मिला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

--Advertisement--

Image

सोलन, 27 फरवरी – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के काठा नाले के समीप एक शव बरामद होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रवासियों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। देखने में शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। गली-सड़ी हालत में होने की वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है।

वहीं पुलिस को शव के पास ख़राब मोबाइल भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ राकेश राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा की मौत किन कारणों से हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...