चंडीगढ़ रैफर गर्भवती की गोद में गूंजी बेटी की किलकारी

--Advertisement--

Image

नाहन, 27 फरवरी – नरेश कुमार राधे

जटिल से जटिल प्रसूतियों को करवाने में 108 कर्मियों की महारत अक्सर चर्चा में रहती है। ताजा घटनाक्रम में भी ऐसा ही हुआ है। डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज से 23 साल की आशिया को चंडीगढ़ के 32 सैक्टर मेडिकल काॅलेज रैफर किया गया।

कालाअंब पार करते ही देर रात महिला की प्रसव पीड़ा तेज होने लगी। लिहाजा, ईएमटी चुन्नी चौहान व पायलट सद्दाम ने एंबूलेंस में ही डिलीवरी करवाने का निर्णय लिया। हाईवे के किनारे ही एंबूलेंस को रोका गया। रात 1ः10 बजे महिला की गोद में बेटी की किलकारी गूंज उठी।

सफल प्रसूति के बाद 108 कर्मियों ने जच्चा-बच्चा को चंडीगढ़ के 32 सैक्टर मेडिकल काॅलेज में दाखिल करवाया। अंतिम समाचार के मुताबिक जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। परिवार ने 108 कर्मियों का आभार जताया है।

गौरतलब है कि हाल ही में कौलावालांभूड में एक घायल को तुरंत ही मेडिकल काॅलेज पहुंचाकर 108 कर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश की थी।

बता दें कि मेडिकल काॅलेज के गायनी विभाग में सुविधाओं की कमी के कारण चिकित्सकों पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। सिरमौर के अलग-अलग हिस्सों से केस नाहन रैफर किए जाते है। कई मर्तबा तो पांवटा साहिब से अंतिम क्षण पर केस नाहन रैफर कर दिया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...