आख‍िर कैसे श‍िमला तक पहुंचा पाक‍िस्‍तान का गुब्‍बारा? जांच में जुटी पुल‍िस

--Advertisement--

Image

बच्‍चे पेड़ से उतारकर खेल रहे थे,

शिमला – नितिश पठानियां

ह‍िमाचल की राजधानी शिमला के उपमंडल कुमार सैन में एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई है. प्राथमिक जांच में यह गुब्बारा पाकिस्तान का लग रहा है.

पुलिस मामले में जांच कर रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुमारसैन के प्रेमनगर गांव में बगीचे में एक पाकिस्तान का गुब्बारा मिला है, जिसके बाद बगीचे के मालिक रवि मेहता ने इसकी सूचना पुलिस थाना कुमारसैन को दी.

पुलिस ने गुब्बारे को अपने में कर छानबीन शुरू कर दी है. एएसपी रमेश शर्मा ने बताया कि कुमारसैन के ग्राम पंचायत मलेंडी के प्रेमनगर गांव में एक पाकिस्तान का गुब्बारा मिलने की सूचना पुलिस मिली.

रवि मेहता ने बताया की उसके बगीचे में एक पाकिस्तानी गुबारा मिला है. रवि मेहता ने बताया क‍ि इस गुब्बारे से बच्चे खेल रहे थे. जब बच्चों से गुबारा कहा से मिला पूछा तो बताया कि ये गुबारा सेब के पेड़ में लटका था, जिसके बाद बच्चों ने पेड़ से गुब्बारे को निकाल कर उसके साथ खेलना शुरू कर दिया था.

सूचना मिलते ही कुमारसैन पुलिस थाने से पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई. जहां पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया. अब पुलिस ये गुब्बारा कहां से यहां पहुंचा है, इसकी छानबीन शुरू कर दी है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...