स्कूल जाने से रोकने के लिए लड़कियों को दिया जा रहा जहर, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा खुलासा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

ईरान के उप स्वास्थ्य मंत्री यूनुस पनाही ने बड़ा खुलासा करते हुए यह दावा किया है कि कुछ लोगों ने लड़कियों की शिक्षा को बंद करने के मकसद से पवित्र शहर कोम में स्कूली छात्राओं को जहर दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लड़कियों को ये जहर जानबूझकर दिया गया था। यही वजह है कि बीते साल नवंबर के आखिरी सप्ताह के बाद तेहरान में सैंकड़ों स्कूली छात्राओं को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

मीडिया रिपोर्ट में मंत्री पनाही के हवाले से कहा गया है कि “क़ोम के स्कूलों में कई छात्राओं को जहर दिए जाने के बाद यह पाया गया कि कुछ लोग चाहते थे कि सभी स्कूलों, खासकर लड़कियों के स्कूलों को बंद कर दिया जाए।”

अभी तक जहर देने के मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक 14 फरवरी को बीमार छात्रों के माता-पिता अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग करने के लिए शहर के गवर्नर दफ्तर के बाहर इकट्ठा हुए थे।

जवाब में सरकार के प्रवक्ता अली बहादोरी जहरोमी ने कहा कि खुफिया और शिक्षा मंत्रालय विषाक्तता के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...