देव आदि ब्रह्मा मंडी को दे गए सुरक्षा कवच, असुरी शक्तियों से निजात दिलवाने का वादा

--Advertisement--

Image

मंडी, 26 फरवरी – डॉली चौहान 

छोटी काशी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन इलाका द्रंग के उत्तरशाल से शिवरात्रि में शिरकत करने वाले प्राचीन देवता देव आदि ब्रह्मा ने मंडी की परिक्रमा कर कार बांधी।

इस दौरान शहर की सुरक्षा का वादा करते हुए उन्होंने शहर वासियों को सभी तरह की बीमारियों व असुरी शक्तियों से निजात दिलवाने का वादा किया।

बता दें कि यह एक पौराणिक और प्राचीन परंपरा है जो विरासत काल से चली आ रही है। जिसका हर वर्ष परंपरा के साथ निर्वहन किया जाता है।

सर्व देवता समिति प्रधान शिव शर्मा ने बताया कि हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला के समापन पर देव आदि ब्रह्मा जी शहर की परिक्रमा लगाते हैं।

यह कार्यक्रम मंडी के ऐतिहासिक सिद्ध काली मंदिर से शुरू होकर ऐतिहासिक सेरी मंच पर समाप्त होता है। इस दौरान देवता के गोल पुजारी देवली आटा हवा में उछालते हैं।

इसकी यह मान्यता है कि यह आटे की ही सुरक्षा दीवार देव आदि ब्रह्मा द्वारा मंडी शहर में लगाई जाती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...