जेबीटी टैट पास के विविध श्रेणियों में 46 पद भरे जाएंगे

--Advertisement--

Image

मंडी, 25 फरवरी – अजय सूर्या

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी ने जानकारी दी है कि उप-निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग मंडी जिला में 46 जेबीटी टैट पास के विविध श्रेणियों में बैच वाइज आधार पर पद भरने जा रहा है। बताया कि ये पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे।

इनमें सामान्य अनारक्षित वर्ग में 15 पद साल-2007 बैच के, सामान्य में आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग में छः पद साल 2011 बैच के, सामान्य वर्ग में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों का एक पद, अनुसूचित जाति में 8 पद साल 2011 बैच के, अनुसूचित जाति में गरीबी रेखा से नीचे के वर्ग के 2 पद साल 2020 बैच के, अनुसूचित जाति में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों का एक पद, अन्य पिछड़ा वर्ग में 8 पद साल 2011 बैच के, अन्य पिछड़ा वर्ग में गरीबी रेखा से नीचे के वर्ग के 2 पद साल 2020 बैच के, अनुसूचित जनजाति के 2 पद साल 2013 बैच के तथा अनुसूचित जनजाति में गरीबी रेखा से नीचे के वर्ग का एक पद भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मंडी जिला में ये पद बैच वाइज आधार पर भरे जाएंगे। बताया कि जिला के संबंधित आवेदक अधिक जानकारी के लिए आगामी 2 मार्च तक अपने जनदीकी रोजगार कार्यालय से संपर्क करें। इसके अलावा उनके कार्यालय के दूरभाष नंबर 01905-235508 व मोबाइल नंबर 94189-46437 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...