एसडीएम ने उचित मूल्य की दुकानों का किया औचक निरीक्षण

--Advertisement--

Image

देहरा 25 फरवरी – शिव गुलेरिया

उपमंडल अधिकारी देहरा संकल्प गौतम द्वारा आज शनिवार को उपमंडल देहरा में कार्यरत उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

उप मंडल अधिकारी द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित किए जाने वाले खाद्यान्नों का भौतिक व दृष्टिगत निरीक्षण किया गया।

साथ ही एसडीएम द्वारा विक्रेताओं को निर्देश भी दिए गए कि वह उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक के माध्यम से ही राशन देना सुनिश्चित करें और उन्होंने राशन की गुणवत्ता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा की अगर कोई राशन की वस्तु खराब आती है तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएं।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विचित्र सिंह खंड विकास अधिकारी देहरा, छतर सिंह बी डी ओ देहरा, संजय कुमार निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले देहरा मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...