सड़क हादसे में 3 बेटियों ने पिता तो 4 बहनों ने खोया इकलौता भाई

--Advertisement--

Image

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हादसे ने छीनी परिवार की सारी खुशियां, परिवार को पालन पोषण का संकट हुआ खड़ा।

सुंदरनगर – डॉली चौहान

सुंदरनगर उपमंड़ल के धनोटू जयदेवी संपर्क मार्ग पर धिमेला मोड़ पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ है।

मृतक की पहचान मनोज कुमार (33) पुत्र नंदलाल निवासी गांव जवाली डाकघर चांबी के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कॉलोनी में टेक चंद पुत्र हंसराज गांव सुसन डाकघर चांबी तहसील सुंदरनगर उम्र 33 वर्ष ने बयान दर्ज किया कि वह अपने बड़े भाई कमलेश कुमार की अल्टो कार नंबर HP31C-6084 में अपने दोस्त मनोज कुमार के साथ जय देवी की तरफ गए थे।

रात साढ़ 11 बजे जब उसका दोस्त मनोज गाड़ी चला रहा था तो धिमेला मोड पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और नीचे नाले में जा गिरी। इस हादसे में मनोज कुमार को सिर पर गंभी चोटे आई थीं। मनोज को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक बेहद गरीब परिवार से संबंध रखता था और उसके पिता की 2 वर्ष पूर्व एक हादसे में नहर में गिरने से हो गई थी। मृतक मनोज कुमार धनोटु ट्रक यूनियन में चालक था और चार बहनों का इकलौता भाई था।

मनोज की मौत से परिवार पर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। चूंकि मनोज परिवार में इकलौता कमाने वाला था, लिहाजा अब परिवार का पालन पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है। हादसे ने परिवार की सारी खुशियां छीन ली है।

मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किया गया है। घटना की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...