3 फुट बर्फ़ के बीच 7 किमी पैदल चलकर ग्रामीणों ने बीमार बुजुर्ग महिला को पहुंचाया अस्पताल

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी वासियों पर हर दिन संकट के बादल छाए हुए है। जहां पांगी घाटी की अधिकतर सड़कें बंद पड़ी है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में बीमार होने वाले मरीजों को अस्पताल तक काफी परेशान होना पड़ता है। ग्रामीण उस समय सरकार को कोसते है। जब सड़क सुविधा होने के बावजूद भी समय पर बाहल नहीं होती है।

ऐसे ही शुक्रवार को जब पांगी के ग्राम पंचातय रेई के कौरई गांव से एक बीमार बुजुर्ग महिला को तीन फीट बर्फ के बीच पीठ पर उठाकर पैदल अस्पताल ले जाने के लिए सड़क तक पहुंचाना पड़ा।

वहीं ग्रामीण यह कहते है कि हमारे चुने हुए नुमाइंदे भी सिर्फ अपनी सुविधाएं ही देखते हैं, आम लोगों की परेशानियां उन्हें दिखाई नहीं देती हैं।

ग्रामीणों की बात भी सही है। आज बर्फबारी के बाद पांगी प्रदेश समेत अन्य जिलों से जुड़ गया है। लेकिन पांगी के गांव को सड़क से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग अभी तक बाहल नहीं हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार रेई पंचायत के कौरेई गांव निवासी 60 वर्षीय रेसी देवी जब शुक्रवार सुबह अचानक बीमार हुई तो उसे अस्पताल तक पहुंचाना ग्रामीणों के लिए एक मंजिल बन गई।

दोपहर बाद ग्रामीणों और परिजनों ने पीठ पर उठाकर रेई से तीन फीट बर्फ में पैदल चलकर सात किलोमीटर दूर रेई जीरों पॉइंट पर पहुंचाया। जहां से निजी गाड़ी से बुजुर्ग महिला को किलाड़ मुख्यालय पहुंचाया गया। बता दें कि रेई से मुख्यालय किलाड़ 25 किलोमीटर है।

गौरतलब है कि बर्फबारी के बाद पांगी घाटी की ज्यादातर सड़कें अभी तक बंद पड़ी हैं। शुक्रवार को महिला बीमार हुई तो उसे समय पर उपचार दिलाने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर बारी-बारी पीठ पर उठाकर रेई जीरों पॉइंट पहुंचाया, जहां से उसे किलाड़ पहुंचाया गया। डाक्टरों ने हालात को देखते हुए बुजुर्ग महिला का एडमिट कर लिया, जिसका उपचार जारी है।

कार्यकारी अधीशासी अभियंता के बोल 

उधर, लोक निमार्ण विभाग के कार्यकारी अधीशासी अभियंता मोहिन्द्र ठाकुर ने बताया कि रेई गांव के सड़क को बाहल करने के लिए विभाग की ओर से ठेकेदार को सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि दो दिनों के भीतर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...