कौलावालांभूड में टकराई बाइकें, सड़क पर तड़प रहे घायल के लिए प्राणरक्षक बने 108 कर्मी

--Advertisement--

Image

नाहन, 24 फरवरी – नरेश कुमार राधे

कौलावालांभूड में शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक बाइक सवार मौके से भाग निकला। जबकि दूसरा बाइक चालक चोटिल होने की वजह से सड़क के किनारे दर्द से कराहता रहा।

संयोग से 108 एंबूलेंस का हाॅट-स्पाॅट नजदीक ही था। तुरंत ही 108 की ईएमटी कोमल व पायलट अर्जुन मौके पर पहुंचे। बगैर देरी के प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया।

108 कर्मियों ने घायल के रिश्तेदारों या करीबियों के पहुंचने का इंतजार नहीं किया। प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत ही 108 कर्मी 42 वर्षीय अरुण चौहान को लेकर सीधे डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। तीमारदारों के पहुंचने तक 108 कर्मियों ने ही घायल की तीमारदारी की व्यवस्था भी की।

हालांकि, घायल को गहरी चोटें नहीं लगी है। 108 कर्मियों की तारीफ इस कारण भी बनती है, क्योंकि ईएमटी कोमल व पायलट अर्जुन ने रोगी वाहन को उपलब्ध करवाने में किन्तु-परंतु नहीं किया। साथ ही इंसानियत की मिसाल भी पेश की। अंतिम समाचार तक घायल की हालत स्थिर है।

उधर, एक अन्य जानकारी के मुताबिक घायल के तीमारदारों के अस्पताल पहुंचने के बाद ही 108 कर्मियों ने अपना रास्ता पकड़ा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...