आंगनबाड़ी के लिए निकली 23 वर्षीय विवाहिता गहने व 25 हजार की नकदी सहित लापता

--Advertisement--

Image

मामले को लेकर पति ने पुलिस में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई

ऊना, 24 फरवरी – अमित शर्मा

उपमंडल बंगाणा के गांव गहरा से 23 वर्षीय विवाहिता अचानक घर से लापता हो गई है। इसके साथ ही घर से गहने व 25 हजार की नकदी भी गायब है। विवाहिता के दो बच्चे है, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। मामले को लेकर पति ने पुलिस में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में विवाहिता के पति चमन लाल निवासी गैहरा ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उनकी शादी शिलाई, जिला सिरमौर की एक युवती के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई है। पति का कहना है कि वीरवार सुबह पत्नी परिजनों से आंगनबाड़ी केंद्र से दवाई लेने की बात कहकर घर से निकली थी।

दोपहर तक घर न लौटने पर आंगनबाड़ी में संपर्क किया, तो पता चला कि पत्नी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं पहुंची थी। काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। ऐसे में पत्नी के मायके शिलाई भी संपर्क किया गया, लेकिन पत्नी वहां भी नहीं पहुंची।

पति ने बताया कि जब कमरे के अलमारी में रखा सामान देखा, तो 25 हजार रुपए, सोने की चैन, अंगूठी, पायल, गहने गायब थे। उधर, थाना बंगाणा के प्रभारी बाबू राम ने बताया कि पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...