हिमाचल में लगातार चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आएगा बदलाव

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में लगातार चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 25 से 28 फरवरी तक प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

मध्य व मैदानी कुछ भागों में 28 फरवरी को अंधड़ चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 25 फरवरी को राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद 28 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। 1 और 2 मार्च को भी मौसम खराब रह सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...