राजनीति चमकाने के लिए देव समाज को बदनाम कर रहे चंद लोग, सभी देवताओं को मिल रहा पूरा मान-सम्मान

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में मंडी जिला के सैकड़ों देवी देवता भाग लेते हैं, परंतु कुछ लोग देव समाज को बदनाम करने के लिए गलत भ्रांतियां फैला रहे हैं। इसका देव समाज कड़ा विरोध करता है। यह बात देव समाज के थुनाग, सराज, बालीचौकी और पद्धर के कारदारों ने कही।

चौहार घाटी के देव घडोनी नारायण के प्रधान तोलू राम,सराज छतरी के देव मगरू महादेव के कारदार सुरेंद्र कुमार और बालीचौकी के देव लक्ष्मी नारायण के कारदार शेष राम ने बताया कि जिला प्रशासन और सर्व देवता समिति द्वारा मंडी शिवरात्रि महोत्सव में आए सभी देवी देवताओं का पूरा मान सम्मान रखा है और देवलुओं की ठहरने व खाने पीने की उचित व्यवस्था की गई।

उन्होंने बताया कि कुछ एक लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए झूठी अफवाहें फैला रहे हैं और अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं जिसका समस्त देव समाज कड़ा विरोध करता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...