गोल्डन ईगल क्लब की राजपति मिश्रा क्रिकेट टूर्नामेंट में पहली जीत

--Advertisement--

Image

साहिबाबाद – नवीन चौहान

राजपति मिश्रा क्रिकेट टूर्नामेंट में गोल्डन ईगल क्लब ने पेलिकन्स क्लब को 33 रनों से हरा कर पहली जीत हासिल की। गोल्डन ईगल क्लब ने पहले खेलते हुए पेलिकन्स क्लब के लचर क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 191 रनों स्कोर बनाया।

सागर वत्स ने 66 रनों की शानदार पारी खेली। एकलव्य सिंह ने 30 रन देकर 3 व भास्कर भल्ला ने 39 रन देकर 2 विकेट लिए।

191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पेलिकन्स के बल्लेबाजी 34.3 ओवर में 158 रनों पर सिमट मैच 33 रनों से गंवा बैठी। भाव्य तिवारी ने 45 रनों की पारी खेली। वैभव कुमार ने 31 रन देकर 3 और रौनक वघेला ने 27 रन देकर 3 विकेट लिए। रौनक वघेला को स्पोटर्स सन मैन आफ द मैच दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर:

गोल्डन ईगल क्लब : 9/191 ओवर 40, सागर वत्स 66, रौनक 28, सुभाष 23, एकलव्य सिंह 3/30, भास्कर भल्ला 2/39

पेलिकन्स क्लब: 10/158, भाव्य तिवारी 45, परिवेश शर्मा 25, वैभव कुमार 3/31, रौनक वघेला 3/22, अशोक कुमार 2/27

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...