ट्रक में लदे दवाई के आठ लाख के 100 बॉक्स गायब, कंपनी ने ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

--Advertisement--

Image

कंपनी ने बरोटीवाला थाना में ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत।

बीबीएन – रजनीश ठाकुर 

औद्योगिक क़स्बे बरोटीवाला से दवा की सप्लाई लेकर गए एक ट्रक से करीब आठ लाख क़ीमत के 100 बॉक्स ग़ायब हो गए। लॉजिस्टिक कंपनी ने ट्रक चालक के खिलाफ बरोटीवाला थाना में धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज करवाया है।

जानकारी के मुताबिक़ रैडिकोर्प लॉजिस्टिक एलएलपी झाड़माजरी तहसील बद्दी के ब्रांच मैनेजर मुकेश दूबे ने बरोटीवाला थाना में दी शिकायत में कहा कि गत 15 फरवरी को इनकी कंपनी से ट्रक बरवाला हरियाणा स्थित यूनिट में 763 बाक्स फेंसेडिल के रवाना किए थे।

ट्रक के ड्राइवर को माल लेकर 16 फरवरी की सुबह समय करीब नौ बजे बरवाला पहुंचना था, लेकिन वह माल लेकर शाम को पहुंचा और जब माल को ट्रक से खाली किया गया, तो उसमें से 100 बॉक्स कम पाए गए, जिनकी कीमत 886928 रुपए थी।

शिकायतकर्ता ने ट्रक चालक पर शक ज़ाहिर किया है। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि मुक़दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...