23 वर्ष की आयु में सिविल जज बने कल्लर के विकास ठाकुर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

बिलासपुर के कल्लर निवासी विकास ठाकुर ने सबसे कम आयु में मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा पास कर सिविल जज बनने का गौरव हासिल किया है।

विकास ठाकुर ने मात्र 23 वर्ष की आयु में ही इस उपलब्धि को हासिल कर दिखाया है। विकास ठाकुर के पिता नंद लाल पेशे से दुकानदार हैं व माता बिंद्रा ठाकुर गृहिणी हैं।

विकास ठाकुर ने 8वीं कक्षा तक की शिक्षा लिटल एंजल्स स्कूल कल्लर से ग्रहण की। विकास ठाकुर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहन व गुरुजनों को दिया है।

अन्य युवाओं को सफलता के टिप्स देते हुए विकास ठाकुर ने कहा कि लगातार मेहनत, लगन व धैर्य रखकर मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

स्कूल प्रधानाचार्य जावेद खान व अधिवक्ता रामशरण ठाकुर ने बताया कि विकास ठाकुर शुरू से ही पढ़ाई में बहुत तेज रहा है, वहीं स्कूल की अन्य गतिविधियों में भी अव्वल आता रहा है।

रामशरण ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही विकास ठाकुर को उसकी इस उपलब्धि के लिए स्कूल में आमंत्रित कर विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...