दहेज न मिलने पर शादी से इंकार करने पर दूल्हे समेत छह के खिलाफ FIR

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा 

उपमंडल बंगाणा के एक गांव की युवती से दहेज न मिलने पर शादी से इंकार करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

दुल्हन के भाई की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए दूल्हे समेत परिवार के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले को लेकर आगामी कार्रवाई कर रही है।

बंगाणा पुलिस को दी शिकायत में दुल्हन के भाई ने आरोप लगाया कि मेरी बहन की शादी 11 माह पहले जिला हमीरपुर के गलोड निवासी युवक से तय हुई थी।

शादी की तिथि 22 फरवरी तय की गई थी। शादी के दिन दोपहर को युवक के घर से फोन आया। बातचीत के दौरान युवक के पिता सहित अन्य रिश्तेदार पहुंचे, जिन्होंने गाड़ी, आभूषण व अन्य नगद राशि देने की मांग की।

आरोप है कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी, तो बारात लेकर नहीं आएंगे। इस पर वधु पक्ष ने उनकी मांग को इंकार कर दिया। ऐसे में वधू पक्ष ने बंगाणा पुलिस के पास दहेज की मांग को लेकर शिकायत दी है।

एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने दुल्हन के भाई की शिकायत पर हमीरपुर के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...