संतान सुख देने वाली है देवी नारायण वाण

--Advertisement--

Image

शिवरात्रि पर राजा के बेहड़े में करती है निवास

मंडी – अजय सूर्या

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में जहां लोगों को देवी-देवताओं के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होता है, वहीं इनके रोचक इतिहास के बारे में भी जानने का मौका मिलता है।

प्राचीन काल से ही माता अंबिका बालीचौकी के खनार गांव में देवी नारायण वाण के नाम से प्रसिद्ध है। देवी नारायण वाण के पुजारी तीर सिंह ने बताया कि देवी नारायण वाण राजाओं के समय से ही शिवरात्रि पर्व पर आती है और राजा के बेहड़े में ही निवास करती है।

उन्होंने बताया कि माता अंबिका का मूल स्थान निरमंड में है और माता जब निरमंड से चली, तो बालीचौकी के नारायण वन में रुकी इसी कारण माता देवी नारायण वाण के नाम जानी जाती है।

उन्होंने बताया कि राजाओं के समय से देवी नारायण वाण को नर बलि दी जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे जब राजाओं का राज समापत हो गया, तब से इस प्रथा को बंद कर दिया गया।

देवी नारायण वाण हर प्रकार की बीमारीयों व बुरी शक्तियों का नाश करने वाली है। देवी नारायण वाण संतान सुख, धन और सभी प्रकार की मनोकामना को पूर्ण करने वाली देवी मानी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...