हिमाचल: अब राशन डिपुओं में मिलेगा विटामिन-ए और डी युक्त खाद्य तेल, सरकार ने लिया फैसला

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल के साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में और अधिक पौष्टिक खाद्य तेल मिलेगा। तेल को फोर्टिफाइड कर इसमें विटामिन-ए और डी पौष्टिक तत्व मिलाए गए हैं। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की सुक्खू सरकार ने यह फैसला लिया है।

अभी लोगों को आयरन, फोलिक एसिड युक्त आटा दिया जा रहा है। अब पौष्टिक तत्व युक्त तेल की सप्लाई शुरू कर दी गई है। राशनकार्ड उपभोक्ताओं को पहले से ही आयरन और आयोडीन युक्त नमक उपलब्ध कराया जा रहा है।

हिमाचल सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर तीन दालें (मलका, माश और दाल चना), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), चीनी और नमक उपलब्ध कराया जा रहा है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर दे रही हैं। माह के पहले सप्ताह डिपुओं में राशन की सप्लाई भेजी जाती है। 20 तारीख तक उपभोक्ताओं को डिपुओं में राशन लेना होता है।

खाद्य आपूर्ति विभाग का मानना है कि लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहे, इसके चलते डिपुओं में पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के संयुक्त निदेशक रविंद्र ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि लोगों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

अगले माह उपभोक्ताओं को मिलेंगे 8 किलो चावल

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने उपभोक्ताओं को अगले माह प्रति राशनकार्ड पर आठ किलो चावल देने का फैसला लिया है। इससे पहले उपभोक्ताओं को पांच से साढ़े छह किलो चावल उपलब्ध कराया जा रहा था। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से यह आदेश जारी कर दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...