अनियंत्रित होकर सतलुज में गिरी जीप, दो लापता

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 23 फरवरी – सुभाष चंदेल

उपमंडल घुमारवीं थाना के अंतर्गत पंचायत मल्यावर टोल प्लाजा के पास एक सड़क दुर्घटना पेश आई है। यहां जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे में दो व्यक्ति लापता बताए जा रहे है।

जानकारी के अनुसार दोनों जागरण से वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान मल्यावर टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। दोनों व्यक्तियों सहित जीप नदी में बह गई। पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण जीप का पता नहीं चल पा रहा है।

लापता व्यक्तियों की पहचान आशीष राणा (30) सुपुत्र जय सिंह निवासी गांव मल्यावर व राजेश कुमार (25) पुत्र रोशनलाल गांव मल्यावर के रूप में हुई है।

वहीं प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ की टीम को हादसे सूचना दी गई जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करना शुरू कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...