‘मैं किसी से नहीं डरती’, शिमला में HRTC बस में महिला ने कंडक्टर पर चलाए हाथ, लात भी मारी

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल की राजधानी शिमला में परिवहन बस कंडक्टर के साथ महिला द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. महिला ने कंडक्टर को थप्पड़ भी मारा और साथ ही लात भी चलाई. कंडक्टर ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया है. हालांकि, पुलिस के पास शिकायत दी गई है.

जानकारी के अनुसार, घटना शिमला के संजौली में पेश आई है. यहां पर ढली से संजौली के लिए सरकारी बस जा रही थी. इस दौरान बस में सवार महिला से जब कंडक्टर ने उसके बच्चे का पास मांगा तो महिला भड़क गई.

बस पास में बच्चे के नाम की स्पेलिंग में कुछ शब्द मिसिंग थे. इस पर कंडक्टर ने महिला से सवाल किया. इस महिला ने आपा खो दिया औऱ कंडक्टर से भिड़ गई. जब कडंक्टर ने महिला से कहा कि वह उसकी पुलिस से शिकायत करेगा, तो महिला ने कहा कि वह किसी से नहीं डरती है.

ढली थाने में एचआरटीसी कंडक्टर पवन कुमार ने शिकायत दी और कहा कि बीते बुधवार को ढली-संजौली बस रूट पर ड्यूटी कर रहा था. ढली में एक महिला अपने बच्चे के साथ बस में चढ़ी. इस दौरान महिला ने उस पर हमला कर दिया.

सवारियों ने महिला द्वारा कंडक्टर के साथ की जा रही बदसलूकी का वीडियो बना दिया। हालांकि, कुछ देर के बाद महिला बस से उतर गई, इसके बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल, कंडक्टर की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

महिला ने वीडियो में बताया
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महिला कंडक्टर पर लात चलाती है और साथ ही वीडियो बनाने को लेकर भी छीनाझपटी करती है. वीडियो में एक महिला भी यह कहती नजर आ रही है कि महिला गालीगलौज कर रही है. हालांकि, कुछ दूरी पर महिला बस से उतर जाती है और फिर मामला शांत होता है. ढली पुलिस मामले की जांच कर रही है.
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...