अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव : चौथी सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शबाब सबरी ने जमाया रंग

--Advertisement--

Image

अजय सूर्या – फरवरी 23, मंडी 

अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या शबाब सबरी के नाम रही। बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शबाब सबरी ने एक से बढ़कर एक गाने गाकर खूब रंग जमाया।उनके “जय जय शिव शंकर न कांटा लगे न कंकर” गाने पर पंडाल का हर व्यक्ति झूम उठा।

संध्या में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया, जिन्हें डीसी ने शाॅल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। हर रोज की तरह बुधवार को भी चौथी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ शहनाई वादन से हुआ।

जिसके पश्चात शिमला की शांति हेक्टा, रंजना शर्मा व बालकृष्ण केशव, कोटखाई की तनुजा चौहान, बालीचौकी के कर्म भारती, पंडोह की हेमलता, धर्मपुर के गोपाल, सुंदरनगर के हिमांशु चौहान, मंडी के शोभे राम, बिलासपुर की मुस्कान, कुल्लू के वायस ऑफ कार्निवाल हेमराज भारद्वाज व सुंदरनगर के सारेगामा फेम सुनील ने एक से बढ़कर एक गाने गाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कुल्लू के आदित्य व सराहन के यशपाल वर्मा ने पारंपरिक बुशहरी नृत्य पेश कर सबको चौंका दिया।

अर्शप्रीत और आरिन ने लगाया पंजाबी तड़का 

सुंदरनगर की फिट ऑफ फायर डांस अकादमी की डांस प्रस्तुति ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर सबको हैरान कर दिया। इसके साथ ही मंडी के अर्शप्रीत और आरिन ने पंजाबी तड़का लगाकर चौथी सांस्कृतिक संध्या में खूब वाहवाही लूटी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...