बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता की अर्थी को कंधा देने के बाद चिता को दी मुखाग्नि

--Advertisement--

Image

अजय सूर्या – फरवरी 23, मंडी 

बेटा ही पिता की चिता को मुखाग्नि देता है। यह बात अब गुजरे जमाने की हो चुकी है। यह रूढ़ीवादी परंपरा तब टूटती नजर आई, जब 5 बेटियों ने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता का अंतिम संस्कार किया।

बेटियां पिता की अंतिम यात्रा में श्मशानघाट तक साथ गईं और वहां उन सभी रीति-रिवाजों को निभाया, जो बेटा करता है। जानकारी के अनुसार मंडी के कटौला क्षेत्र के चेतराम का मंगलवार देर शाम निधन हो गया।

जानकारी मिलने पर बुधवार को रिश्तेदार, सगे संबंधी व परिचित आ गए। चेतराम की 5 बेटियां हैं जबकि कोई बेटा नहीं है।

चिता को कौन आग देगा, यह सवाल उठने से पहले ही सबने एक राय से बेटियों को ही अपने पिता का अंतिम संस्कार करने का हकदार बताया।

इसके बाद पांचों बेटियां पिता की शव यात्रा में शामिल हुईं। कटौला-पराशर मार्ग स्थित खड्ड पर श्मशानघाट में बेटियों ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...