अवैध निर्माण पर धर्मशाला के बड़े होटल का काटा बिजली-पानी

--Advertisement--

Image

राजीव जसबाल, 23 फरवरी – धर्मशाला 

नगर निगम धर्मशाला ने अवैध निर्माण पर सख्ती बरतते हुए धर्मशाला के कचहरी अड्डा स्थित एक बड़े होटल का बिजली-पानी का कनेक्शन काट दिया।

होटल मालिक ने नियमों के विरुद्ध पार्किंग की जगह रिसेप्शन बना दी थी। होटल की छठी मंजिल पर रेस्तरां भी बिना नगर निगम की अनुमति के बना दिया था।

सेट बैक एरिया की जगह होटल मालिक ने शेड बना दिया था। नगर निगम प्रशासन पिछले काफी समय से होटल मालिक को नोटिस दे रहा था, लेकिन होटल मालिक जवाब नहीं दे रहा था।

नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर नगर निगम प्रशासन ने होटल का बिजली-पानी का कनेक्शन काट दिया है। होटल में एक बैंक शाखा और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां भी चलती हैं।

अवैध निर्माण पर नगर निगम ने लगातार सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। अवैध रेहड़ी-फड़ियों के बाद नगर निगम अब नियमों को ताक पर रखकर चल रहे होटलों पर भी कार्रवाई कर रहा है।

गौरतलब है कि होटल करीब 20 साल पहले से बना है। पिछले डेढ़ दशक से होटल की पार्किंग की जगह रिसेप्शन चल रही थी। छठी मंजिल अवैध थी।

नगर निगम के आयुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि होटल मालिक को कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन उपयुक्त जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई है।

अगर होटल मालिक नियमों के अनुसार दुरुस्ती कर लेता है तो बिजली और पानी का कनेक्शन बहाल कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...