बिलासपुर के DC पंकज राय का तबादला, आबिद हुसैन सादिक संभालेंगे कमान

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

प्रदेश सरकार ने बिलासपुर के डीसी पंकज राज्य का तबादला कर दिया है। आबिद हुसैन सादिक को बिलासपुर का डीसी तैनात किया गया है।

सादिक 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह विशेष सचिव वन के पद पर तैनात थे। सादिक किन्नौर जिला के भी डीसी रह चुके हैं। पंकज राय को शिमला में विशेष सचिव शिक्षा लगाया गया है।

उनके पास विशेष सचिव योजना का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। इस सम्बंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बुधवार को अधिसूचना जारी की है।

बता दें कि सत्तासीन होने के बाद सुक्खू सरकार ने सबसे पहले आबिद हुसैन सादिक को डीसी किन्नौर से हटाकर विशेष सचिव वन लगाया था। हालांकि अब सरकार ने सादिक को बिलासपुर जिला की कमान सौंपी है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...