किन्नौर की विनाक्षी का अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

--Advertisement--

Image

किन्नौर – एसपी क्यूलो माथास

ठाकुर सिंह नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ की पीजीडीसीए विभाग की छात्रा विनाक्षी ने एक बार फिर से जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विनाक्षी का चयन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

74वां अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट स्टरंडीआ का आयोजन बुल्गारिया के सोफिया में 27 फरवरी तक किया जा रहा है।

इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों व विनाक्षी के परिवारजनों को गौरवपूर्ण बधाई दी है।

इससे पहले भी 22 से 26 दिसंबर 2022 तक भोपाल में आयोजित की गई सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विनाक्षी ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया था।

महाविद्यालय की दो अन्य प्रतिभावान छात्रा दीपिका व रितु ने 26 से 31 दिसंबर 2022 तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर विश्वविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत व कांस्य पदक जीता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...