व्यवसायी के बैग से 50 हज़ार निकालकर महिला फरार, बस स्टैंड में दबोची

--Advertisement--

Image

हिम ख़बर डेस्क – हमीरपुर 

नादौन बस अड्डा पर सोमवार को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब यहां एक दुकान पर खड़े व्यवसायी के बैग से महिला ने पैसे चुराने का सफल प्रयास किया।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी श्रेयांश जैन एक दुकान से पैसों की उगाही के लिए पहुंचे थे।

जब वह दुकानदार के साथ बातचीत में व्यस्त थे इसी दौरान वहां सामान लेने खड़ी एक महिला ने पैसों से भरे उसके बैग को अपनी चुन्नी से ढक लिया और बैग की जिप खोलकर ₹50,000 के नोटों के बंडल को निकालने का प्रयास किया।

भनक लगते ही जैन ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिला वहां से भागने में सफल रही।

जैन सहित अन्य दुकानदारों ने उसका पीछा किया और बस अड्डे के निकट ज्वालामुखी मार्ग पर महिला को दबोच लिया। महिला के साथ एक छोटी बच्ची भी थी।

महिला ऊना की रहने वाली है। दुकानदार महिला को पुलिस चौकी ले गए जहां महिला से पूछताछ चल रही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...