सवा महीने बाद लापता कुलदीप का गली-सड़ी हालत में मिला शव

--Advertisement--

Image

प्रारम्भिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा डीएसपी

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव धवाड़ी से करीब सवा महीने पहले लापता कुलदीप का गली-सड़ी अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

शव की शिनाख्त 32 वर्षीय कुलदीप सिंह के गांव धवाड़ी के रूप में हुई है। शव ददाहू से कुछ दूर गिरी नदी के साथ लगते जंगल से बरामद हुआ है।

जानकारी है कि पशु चराने गए किसी शख्स ने पेड़ पर गले-सड़े शव की सूचना पुलिस को दी। वहीं खबर लिखे जाने तक फॉरेंसिक लैब शिमला से विशेषज्ञों की टीम पहुंच चुकी है।

गौरतलब है कि 12 जनवरी को पीजीआई में एडमिट अपने ससुर की देखभाल करने के बाद अपने गांव वापस आ रहा था, जिसे आखिरी बार ददाहू बाजार में देखा गया था।

पुलिस के अनुसार तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। साथ ही सीसीटीवी फुटेज व ड्रान से भी तलाश की जा रही थी।

वहीं कुलदीप के रिश्तेदारों ने उस दौरान डॉग व सेना की मदद लेने की भी अपील की थी।

डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रारम्भिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। कहा कि एफएसएल जुनगा से विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। वहीं मामले की हर एंगल से छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...