रावी नदी में समाए एमेजन के दो डिलिबरी ब्वॉय; मौके पर हुई मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

भरमौर नेशनल हाई-वे पर ढक़ोग में शनिवार को एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है। दोनों युवक ऑनलाइन ऐमेज़ॉन की कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करते थे।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक शनिवार सुबह गरोला से धरवाला की तरफ डिलीवरी देने के लिए आ रहे थे कि अचानक ढकोग के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक रावी नदी में जा गिरे और उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान विकास कुमार सुपुत्र लेहरु राम गांव मरौथा और युवक सचिन कुमार पुत्र रोशन लाल गांव तगैलथा के तौर पर हुई है। दोनों की उम्र 28 वर्ष 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक डॉक्टर जनक राज व जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार के साथ स्थानीय लोगों राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है , लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...