कुल्लू का नितिन सेना में बना लेफ्टिनेंट, देश भर में चौथा स्थान

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 18 फरवरी – अजय सूर्या

प्रदेश के एक और होनहार बेटे ने अपनी क़ाबलियत का डंका बजाया है। कुल्लू के सेउबाग के मलाहर निवासी नितिन भंडारी अब भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगे। नितिन ने देशभर में चौथा रैंक हासिल किया है।

नितिन की इस इस सफलता के बाद माता पिता फूले नहीं समा रहे। बेटे की सफलता क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। नितिन भंडारी के पिता जेबीटी अध्यापक हैं। जबकि माता सुषमा देवी गृहिणी हैं।  बेटे की सफलता से सेउबाग में खुशी का माहौल है।

नितिन भंडारी ने काईस स्थित एवरग्रीन पब्लिक स्कूल से दसवीं तक पढ़ाई की है। जमा दो तक स्नोर वैली बजौरा में पढ़ाई की। कुल्लू महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की।बेटे की कामयाबी के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है। नितिन के स्कूल में भी ख़ुशी का माहौल है।

नितिन का कहना है कि सर्विसेज सलेक्शन बोर्ड इलाहाबाद से पहले छंटनी, इंटरव्यू, मेडिकल और फाइनल मेरिट में अव्वल रहे। जिसके आधार पर उन्हें देशभर में चौथा रैंक हासिल हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...