रोहड़ू में आग की भेंट चढ़ा दो मंजिला मकान, जिंदा जलने से 12 साल के किशोर की मौत

--Advertisement--

Image

शिमला, 15 फरवरी – नितिश पठानियां

रोहड़ू उपमण्डल के चिडग़ांव थाना क्षेत्र में एक रिहायशी मकान में आग लग गई। इस घटना में 12 साल के एक किशोर की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं परिवार के पांच सदस्य घायल हुए हैं। इनमें 02 की हालत गंभीर है जिन्हे आईजीएमसी रैफर किया गया है।

वहीं 03 अन्य का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक सदस्य पूरी तरह सुरक्षित है। मृतक किशोर की पहचान पवन के रूप में हुई है। आगजनी की ये घटना चिडग़ांव के टोडसा गांव में सोहल लाल के दो मंजिला गांव में पेश आया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मकान लकड़ी का बना था। सोहन लाल के परिवार के सात सदस्यों के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे। देर रात दूसरी मंजिल में अचानक आग भड़की और परिवार के सदस्यों ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई।

12 साल का किशोर आग से घिर गया और उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। आगजनी के इस भयावय हादसे की जद में आया ये परिवार खेती बाढ़ी करता है।

डीएसपी रोहड़ू चमन ने अग्निकांड की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 12 वर्षीय किशोर के शव को बरामद कर लिया गया है। आग से झुलसे दो लोगों को आइजीएमसी रेफर किया गया है। 03 का रोहड़ू अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया इसकी वजह शार्ट सर्किट लग रही है।

एसडीएम रोहडू सन्नी शर्मा ने हादसे की पुष्टी की है। उन्होंने कहा है कि झुलसे लोगों का इलाज तेजी से चल रहा है। जल्द ही राहत राशि वितरित की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...