HRTC में रोजगार का मौका, अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे चालकों के इतने पद

--Advertisement--

Image

एचआरटीसी में अनुबंध आधार पर चालकों के 276 पद भरे जाएंगे। इसके लिए निगम प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इच्छुक उम्मीदवार चालकों के पदों को लेकर आवेदन कर सकते हैं। निगम की वैबसाइट पर जल्द ही फार्म उपलब्ध होंगे।

शिमला – नितिश पठानियां

एचआरटीसी में अनुबंध आधार पर चालकों के 276 पद भरे जाएंगे। इसके लिए निगम प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इच्छुक उम्मीदवार चालकों के पदों को लेकर आवेदन कर सकते हैं। निगम की वैबसाइट पर जल्द ही फार्म उपलब्ध होंगे।

चालकों के पदों को लेकर गैर-जनजातीय क्षेत्रों के उम्मीदवार 7 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जनजातीय क्षेत्र के उम्मीदवार 14 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। निगम ने चालक पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की है।

आवेदक हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किसी भी स्कूल से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है। इसके अतिरिक्त आवेदक के पास भारी परिवहन वाहन यानी एचटीवी वैद्य लाइसैंस और 3 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।

एचआरटीसी प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि निगम में अनुबंध के आधार पर 276 पदों पर चालकों की भर्ती की जा रही है। इसकी जानकारी जल्द ही वैबसाइट भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

गैर-जनजातीय क्षेत्रों के उम्मीदवार 7 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं जनजातीय क्षेत्र के उम्मीदवार 14 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

इन श्रेणियों में भरे जाएंगे पद

सामन्य वर्ग में 98पद भरे जाएंगे। सामान्य वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 27 और सामान्य वर्ग स्वतंत्रता सेनानी के 13 और सामान्य खिलाड़ी वर्ग में 7 पद भरे जाएंगे। इसी तरह अनुसूचित जाति में 50 पद भरे जाएंगे।

इसके अतिरिक्त अनुसूचित बीपीएल में 9 और अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी के 5 पद भरे जाएंगे। इसी तरह अनुसूचित जनजाति में 11 पद, अनुसूचित जनजाति बीपीएल में 5 पद भरे जाएंगे।

इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग में 28 पद भरे जाएंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग बीपीएल में 19 और अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानी में 4 पद भरे जाएंगे।

देश प्रदेश की ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करे हमारा फेसबुक पेज

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...