मार्च-अप्रैल में शुरू होंगी नई भर्तियां, कर्मचारी चयन आयोग पर रिपोर्ट मिलने को लेकर बोले सीएम सुक्खू

--Advertisement--

Image

कर्मचारी चयन आयोग पर रिपोर्ट मिलने को लेकर बोले सीएम सुक्खू, जल्द होगा आयोग पर फैसला.

शिमला – नितिश पठानियां 

हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को लेकर प्रशासनिक जांच रिपोर्ट भी सरकार को मिल गई है।

ऐसे में अब प्रदेश सरकार मार्च और अप्रैल महीने में नई भर्तियां भी शुरू कर रही है और इसके लिए टेस्ट भी शुरू हो जाएंगे।

गौर हो कि मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने शिक्षा एवं आईटी विभाग के सचिव अभिषेक जैन को जांच का जिम्मा दिया था और उन्होंने अपनी रिपोर्ट सरकार को दे दी है।

दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में इसकी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच रिपोर्ट में मिल गई है और अब विजिलेंस की ओर से आने वाली दूसरी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि जिन भर्ती परीक्षाओं के अभी रिजल्ट नहीं निकले हैं, उनमें भी पेपर बेचे गए हैं।

अब राज्य सरकार को हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग के भविष्य को लेकर फैसला लेना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च और अप्रैल महीने में सरकार नई भर्तियां भी शुरू कर रही है और इसके लिए टेस्ट भी होंगे। इसलिए इससे पहले हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को लेकर निर्णय हो जाएगा।

हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग जूनियर ऑफिस असिस्टेंट का पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 26 दिसंबर से सस्पेंड चल रहा है।

दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरे के दौरान भारत सरकार के चार मंत्रालयों में केंद्रीय मंत्रियों से वह मिले और हिमाचल का पक्ष रखा है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को भी दिल्ली से भारत सरकार की योजनाओं के तहत ज्यादा पैसा लाना होगा।

पिछली भाजपा की सरकार डबल इंजन की बात जरूर कहती थी, लेकिन वह हिमाचल के लिए कुछ अतिरिक्त धन नहीं ला पाए, लेकिन उनकी सरकार यह कोशिश करेगी।

इसके लिए यदि विपक्ष की भी मदद लेने की जरूरत पड़ी तो वह भी लेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...