आठ आरोपियों पर चार्जशीट दायर करेगी विजिलेंस, एफएसएल में जांच को भेजे 12 मोबाइल-लैपटॉप

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

जेओएआईटी पेपर लीक मामले में विजिलेंस आठ आरोपियों के खिलाफ पहली चार्जशीट दायर करेगी । 60 दिन के बाद 21 फरवरी को विजिलेंस पेपर लीक मामले की पहली चार्जशीट दायर करेगी।

जेओएआईटी पेपर लीक मामले में कर्मचारी चयन आयोग की महिला कर्मी ऊमा आजाद सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसमें निखिल, नितिन, नीरज, संजीव, अजय, तनु और शशिपाल शामिल हैं। विजिलेंस मामले की जांच के लिए 12 मोबाइल और तीन लैपटॉप एफएसएल में भेजे हैं।

एफएसएल की रिपोर्ट में आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप से भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

जेओए आईटी पेपर लीक मामले में पकड़ी गई राशि सहित अन्य संपत्ति करीब 38 लाख रुपए तक पहुंच गई है।

विजिलेंस को जांच में आरोपी एजेंट के तार कई लोगों से जुड़े हुए मिले हैं। विजिलेंस ने पेपर लीक मामले में अभी तक करीब आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल भी खंगाल रही है। विजिलेंस को बैंक खातों की जांच में 50 हजार से एक लाख रुपए तक कई ट्रांजक्शन मिले हैं।

पेपर लीक मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। गौर हो कि पेपर लीक मामले में गिरफ्तार की गई आरोपी महिला कर्मचारी पिछले करीब तीन साल से कर्मचारी चयन आयोग की सीक्रेसी ब्रांच में तैनात थी।

ऐसे में अब विजिलेंस इसकी भी जांच कर रही है कि इससे पहले आयोजित की गई परीक्षाओं के कितने पेपर लीक हुए हैं। पिछली परीक्षाओं की जांच के लिए विजिलेंस ने बाकायदा एसआईटी भी गठित की है।

पेपर लीक मामले में अभी और होंगी गिरफ्तारियां

एडीजीपी विजिलेंस सतवंत अटवाल त्रिवेदी का कहना है कि पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों के खिलाफ पहली चार्जशीट तैयार की जा रही है।

आठ अरोपियों के खिलाफ 21 फरवरी को चार्जशीट दायर की जाएगी।

एडीजी ने कहा कि पेपर लीक मामले में विजिलेंस की जांच अभी जारी है अभी ओर भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...