सीमेंट विवाद पर आज हो सकता है फैसला, CM सुक्खू ने बुलाई कंपनी और ऑपरेटरों की बैठक

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

सीमेंट कंपनी और ट्रक यूनियनों के बीच माल ढुलाई दरों को लेकर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए सोमवार को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में माल ढुलाई दरों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के ट्रक ऑपरेटरों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

इस गतिरोध को इस तरह सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों पक्षों को कोई नुकसान न हो।

उन्होंने गतिरोध समाप्त करने पर बल देते हुए कहा कि दोनों पक्षों को इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहिए।

सरकार इस मामले को अति शीघ्र सुलझाने के लिए प्रयासरत है और मुख्यमंत्री ने इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए मंगलवार को शिमला में कंपनी के उच्च अधिकारियों और ट्रक यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाई है।

अब मंगलवार को सुबह 11 बजे सीमेंट कंपनी के अधिकारी एवं ट्रक ऑपरेटरों की बैठक बुलाई गई है।

सोमवार को हुई बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक राजेश धर्माणी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति, निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप, कंपनी के प्रतिनिधि नवीन जिंदल और दिनेश शर्मा, बरमाणा ट्रक यूनियन और दाड़लाघाट ट्रक यूनियन के प्रतिनिधि शामिल हुए।

गौर हो कि ट्रक आपरेटरों ने 10.15 रुपए से 10.20 रुपए प्रति किलोमीटर ढुलाई की दर पर काम करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे अडानी ग्रुप ने खारिज कर दिया।

अडानी ग्रुप ने 9.06 रुपए का प्रस्ताव रखा, जिसे ट्रक ऑपरेटरों ने ठुकरा दिया था।

सीएम के साथ मीटिंग में पॉजिटिव रिस्पांस

दाड़लाघाट ट्रक यूनियन कोर कमेटी के सदस्य रामकृष्ण शर्मा ने कहा कि सोमवार को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिला है।

अब मंगलवार को होने वाली बैठक में सीमेंट कंपनी के सीओ भी शामिल होंगे मंगलवार को आयोजित की जाने वाली बैठक सीमेंट ढुलाई के रेट के विवाद का हल निकला सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...